{"_id":"5ad62b864f1c1b9f098b511a","slug":"191523985286-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में चोरी का आराेपी पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में चोरी का आराेपी पुलिस ने धरा
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल की टीम ने चोरी मामले के उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उद्घोषित अपराधी की पहचान विपिन कुमार पुत्र जर्म सिंह निवासी मोहल्ला हरदासपुरा (चंबा) के रूप में हुई है। इसके खिलाफ वर्ष 2012 में बद्दी थाना में चोरी का मामला दर्ज था। इसको लेकर केस की सुनवाई नालागढ़ कोर्ट में चल रही थी। मगर वह पेशी पर नहीं जा रहा था।
इसके चलते कोर्ट ने उसे उद्घोषित करार दिया। उसकी तलाश करने का जिम्मा पीओ सेल को दिया गया। पीओ सेल की टीम ने उसे चंबा से पकड़ कर बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को पकड़कर बद्दी पुलिस के अधीन किया गया है। केस की छानबीन बद्दी पुलिस करेगी।
विज्ञापन