{"_id":"5a2d69f64f1c1bca678c0b56","slug":"191512925686-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खनन कारियों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने खनन कारियों से वसूला जुर्माना
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
mining
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने रावी नदी में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 36000 रुपये का जुर्माना वसूला है। रविवार को पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रावी के विभिन्न तटों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से नदी में खनन करने वाले
पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा और जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि दोबारा रावी नदी में अवैध खनन न करें। ऐसा करने पर उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने रविवार को परेल, उदयपुर, करियां और कियाणी सहित अन्य रावी तटों में छापेमारी की। इससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि रावी नदी में अवैध खनन करने पर पांच ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। इनसे करीब 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।