फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   महिला समेत तीन से साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी

महिला समेत तीन से साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी

Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत तीन से साढ़े तीन किलो चरस पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों से करीब साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है। हालांकि एक मामले में बस से आरोपी फरार हो गया। मगर सीट पर गिरे पर्स के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सभी मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। पहला मामला चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तुन्नुहट्टी बैरियर का है। यहां पर निगम की बस में रखे एक बैग से पुलिस ने एक किलो 838 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में बस में सवार किसी भी यात्री ने इसे अपना नहीं बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन शुरू की। इसी दौरान परिचालक ने बैग का मालिक 29 नंबर सीट पर सवार व्यक्ति को बताया, जो बस से गायब था।

पुलिस ने उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बस की तलाशी के दौरान सीट नंबर 29 के नीचे एक पर्स बरामद हुआ। इसमें धर्म पाल नाम के शख्स का आधार कार्ड बरामद हुआ। इस आधार पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला रविवार देर रात चंबा-पठानकोट मार्ग पर तुन्नुहट्टी चैक पोस्ट के समीप का है। यहां पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंबा से अमृतसर की ओर रवाना हुई बस पहुंची। जिसे पुलिस दल ने चैकिंग के लिए रोका। बस की 21 नंबर सीट पर बैठी महिला पुलिस को देखकर घबरा गई। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के हैंड बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 502 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी मामले में बनीखेत मार्ग पर चौहड़ा के समीप पुलिस ने एक बाइक सवार से दो युवकों के कब्जे से 418 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार पुत्र मदन लाल व केवल सिंह पुत्र श्री बाबू राम गॉव व डाकघर मेल तहसील डलहौजी जिला चंबा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला में चरस तस्करी पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से काफी सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके नियमित समय के बाद चरस तस्करी के मामले सामने आ रहे है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो मामलों में पुलिस ने चरस तस्करों को धर दबोचा है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी छानबीन तेज कर दी है। कहा कि चरस तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed