फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरकारी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से पकड़ी एक किलो चरस

सरकारी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से पकड़ी एक किलो चरस

Sun, 08 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से पकड़ी एक किलो चरस
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। एसआईयू ने तलेरू के पास सरकारी बस में सफर करने एक व्यक्ति से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को तलेरू के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस को यहां से चरस तस्करी होने की सूचना मिली थी।

नाके पर खड़ी पुलिस जब वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान सामने से एक सरकारी बस आई। इसे तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस बस में रखे बैगों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान मुश्ताक निवासी मदपनिहार डाकघर किहार पुलिस को पास देख हड़हड़ा उठा। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने फौरन उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली तो इसमें 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सरकारी बस में एक व्यक्ति से चरस पकड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed