{"_id":"5a6371944f1c1b67268b582a","slug":"181516466580-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से छात्र घायल
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। बाइक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार नैतिक गुलेरिया पुत्र योगिंद्र गुलेरिया निवासी मोहल्ला सुराड़ा शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्र घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों और पुलिस को दी। साथ ही बच्चे को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर बच्चे का बयान दर्ज कर लिया। साथ ही अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।