फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क पर दौड़ा करंट, 10 खच्चरों की मौत

सड़क पर दौड़ा करंट, 10 खच्चरों की मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ा करंट, 10 खच्चरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की रेई पंचायत के रेई ढांक के पास सड़क पर करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आकर दस खच्चरों की मौके पर मौत हो गई। बुधवार सुबह जब लोग अपनी 15 खच्चरों के साथ पांगी से तिंदी की ओर जा रहे थे, तो रेई ढांक के पास एक बिजली के खंभे से करंट सड़क पर जमा पानी में दौड़ गया।

इससे खच्चरों को करंट लग गया और दस की मौत हो गई। रोशन निवासी चुराह की तीन खच्चरें, गुलाम सवेर निवासी हरदासपुरा की तीन खच्चरें, रविंद्र कुमार निवासी चूड़ी दो खच्चरें, प्यारदीन निवासी कल्हेल की एक खच्चर और सुनील कुमार निवासी हिबरा की एक खच्चर की मौत हुई है। खच्चर मालिकों ने बताया कि सुबह जब वे रेई ढांक पार कर रहे थे तो इस दौरान ये घटना घटित हुई। विद्युत बोर्ड पुर्थी के कार्यालय में इसकी सूचना दी गई। एसएचओ पांगी और नायब तहसीलदार भी मौके के लिए रवाना हुए थे। खबर लिखे जाने तक एसएचओ पांगी और नायब तहसीलदार नहीं पहुंच पाए थे। हादसे से किलाड़ से मनाली, किलाड़ से केलांग, रेई से निवाड़, पुर्थी से किलाड़ रूट प्रभावित हुए। मार्ग के बाधित होने की सूरत में लोग करीब पांच घटों तक जाम में फंसे रहे। विद्युत बोर्ड पुर्थी सेक्शन के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि ढांक से पत्थर गिर कर सीधे बिजली के पोल पर जा टकराया इससे उसका इंसुलेटर टूट गया तथा बिजली की तार सीधे पोल के साथ जा टकराई। इस कारण ही बिजली का करंट लीकेज हुआ है।
विज्ञापन

...
पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश: कमलेश कुमार
एसएचओ पांगी कमलेश कुमार ने बताया कि रेई ढांक में करंट की चपेट में आने से दस मवेशियों की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed