{"_id":"5c59be7dbdec22129c2da12e","slug":"171549385341-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईबे बिल में गड़बड़ी करने वाले दो कारोबारियों पर एक लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईबे बिल में गड़बड़ी करने वाले दो कारोबारियों पर एक लाख जुर्माना
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। ईबे बिल में गड़बड़ी करने वाले दो व्यापारियों को आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक लाख तीस हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। बाहरी राज्यों के दो व्यापारी गाड़ियों में रजाइयां और गद्दे भरकर बेचने के लिए चंबा ला रहे थे। चंबा-पठानकोट मार्ग पर तड़ोली के पास नाके पर खड़ी विभागीय टीम ने व्यापारियों के मालवाहक वाहनों को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान संबंधित अधिकारी ने सामान के बिलों की छानबीन की। जांच करने पर ईबे बिल में गड़बड़ी पाई गई। गहनता से जांच करने पर सवा छह लाख के सामान का व्यापारी ने सही तरीके से ईबे बिल नहीं बनवाया गया था। इसको लेकर विभागीय टीम ने व्यापारियों को एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। पिछले कुछ दिनों से चंबा में बाहरी राज्यों के कारोबारियों की दबिश बढ़ गई है। बाहरी राज्यों के व्यापारी बिना बिल का सामान बेचने के लिए चंबा का रुख कर रहे हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग अभी तक आधा दर्जन व्यापारियों को जुर्माना लगा चुका है। विभागीय कार्रवाई जारी है। बाहरी राज्यों समेत जिले के व्यापारियों पर विभाग ने पैनी नजर रखी है। जिससे कोई भी व्यापारी टैक्स की चोरी न कर सके। नाके पर मुस्तैद टीम में एसटीई मदन लाल, एएसटीईओ बलजीत सिंह और शम्मी ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उपायुक्त राज्य कर एवं कराधान नविंद्र सिंह ने बताया कि ईबे बिल में गड़बड़ी करने वाले दो व्यापारियों को एक लाख तीस हजार रुपये जुर्माना ठोंका है। विभाग टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर ऐसे ही कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।