फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क पर निर्माण सामग्री फेंकने वालों को नोटिस

सड़क पर निर्माण सामग्री फेंकने वालों को नोटिस

Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर निर्माण सामग्री फेंकने वालों को नोटिस
सुभाष अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा।
जिले की सड़कों के किनारों पर गृह निर्माण सामग्री रखने वाले दस लोगों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। कहा है कि यदि गृह निर्माण सामग्री के मालिक 24 घंटों में सामान को सड़क से नहीं उठाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। सामान की कीमत के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जाएगा। नोटिस जारी होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। जिले में गृह निर्माण के लिए लोग सड़क किनारे निर्माण सामग्री फेंक देते हैं। निर्माण सामग्री लोगों की दिक्कतों को बढ़ाती है। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे लोक निर्माण विभाग के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। इन शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण विभाग चंबा ने सड़कों पर सामान फिंकवाने वालों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। लोनिवि ने चंबा-तीसा मार्ग के किनारे पर गृह निर्माण सामग्री फिंकवाने वाले दस लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में लोगों को हिदायत दी गई है कि नोटिस मिलने के आगामी 24 घंटे के भीतर सड़क से सामान उठाया जाए। अगर सामान न उठाया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद कुछेक जगहों पर लोगों ने स्वयं ही सड़क किनारे से सामान हटवाना भी आरंभ कर दिया है।

....
करवाया जाएगा मामला दर्ज : जीत सिंह
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क किनारे गृह निर्माण सामग्री रखने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्हें 24 घंटों के भीतर सामान सड़क से उठाने के लिए कहा है। सामान न उठाया तो मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed