फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ट्रक को मोड़ते समय खोया नियंत्रण, खाई में गिरने से चालक की मौत

ट्रक को मोड़ते समय खोया नियंत्रण, खाई में गिरने से चालक की मौत

Wed, 24 Apr 2019 08:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक को मोड़ते समय खोया नियंत्रण, खाई में गिरने से चालक की मौत
ठठर में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन

वाहन को मोड़ते समय खोया नियंत्रण, चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
मोबाइल कंपनी के टावर का सामान छोड़ वापिस लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सिढ़कुंड-झुलाड़ा मार्ग पर ठठर के पास ट्रक खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र बलबीर निवासी गांव पनेह डाकघर रहीन जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
चालक मंगलवार शाम को ट्रक नंबर एचपी 23बी-4449 को लेकर ठठर में मोबाइल कंपनी के टावर का सामान छोड़ने गया था। ट्रक से सामान उतारकर जब वह ट्रक को मोड़ रहा था। उसी दौरान उसने ट्रक पर अपना नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक को खाई में गिरता देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने खाई से चालक को बेसुध हालत में बाहर निकाला और इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज से हादसे की सूचना चंबा थाना को दी गई। थाना से पुलिस टीम सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह में रखा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का जायजा लिया। पुलिस की छानबीन में पाया गया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसलिए पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 304ऐ के तहत मामला दर्ज किया। हादसे के चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि ट्रक हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed