फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 03 Feb 2019 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। शहर के जनसाली मोहल्ले में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह मामला रविवार सुबह के समय सामने में आया। मृतक की पहचान राकेश कुमार (21) घीमो निवासी घरमाणी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। मगर पिछले दिनों उसके गांव में बर्फबारी हो गई। जिससे वह घर नहीं जा पाया और जनसाली में रिश्तेदार के क्वार्टर में ठहरा था। शनिवार देर शाम को रिश्तेदार क्वार्टर से चले गए और वह यहां इस दौरान अकेला ही था। रविवार सुबह के समय जब उसके परिजन उसे फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों केे फोन कर दिया। जिनके यहां में वह ठहरा हुआ था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका था और उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि युवक का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed