फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रहैला गांव में घर की छत पर भड़की आग, ग्रामीणों ने बुझाया

रहैला गांव में घर की छत पर भड़की आग, ग्रामीणों ने बुझाया

Wed, 05 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
रहैला गांव में घर की छत पर भड़की आग, ग्रामीणों ने बुझाया

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत ग्रीमा के रहैला गांव में एक घर की छत में अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आग की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लेखराज के घर के ऊपर से जा रही बिजली की तार में अचानक स्पार्किंग शुरू हो गई।


इसकी चिंगारी गिरने से घर की छत पर आग भड़क गई। लेखराज ने बताया कि विद्युत बोर्ड ने ग्रीमा-दिनका के लिए जाने वाली हाईटेंशन तार उनके घर के ऊपर से निकाली है, जिनका एक जोड़ उसके घर के पिल्लर के पास बनाया है। इसमें आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। इसकी वजह से यह घटना सामने आई। विद्युत बोर्ड से इन तारों को हटाने की मांग वह कई बार कर चुके हैं। मगर अभी तक कोई कार्रवाई देखने केे नहीं मिली है। बिजली बोर्ड एसडीओ विक्रम शर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed