{"_id":"5b7594c442c7920cde527393","slug":"161534432452-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक स्किड होने से युवक घायल
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बुधवार देर शाम बाइक स्किड होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को दाखिल कर लिया गया है। घायल की पहचान संजीव कुमार निवासी चनेड़ के रूप में हुई है।
बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर बनीखेत से चनेड़ की तरफ जा रहा था। जब वह चनेड़ के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन