{"_id":"5aba53754f1c1b3d1a8b5a60","slug":"161522160501-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में ठिकाने पहुंचाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात के अंधेरे में ठिकाने पहुंचाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
sharab
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)।
भरमौर पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी है। यह सप्लाई गाड़ी में भरकर चंबा से सुनारा की तरफ ले जाई जा रही थी। सुनारा के पास नाके पर तैनात पुलिस ने शराब की खेप को पकड़ा। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सोमवार रात को पुलिस की टीम ने सुनारा के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक गाड़ी चंबा से सुनारा की तरफ जा रही थी। गाड़ी में देस राज पुत्र शेर सिंह निवासी गांव कुमातरा डाकघर सुनारा सवार था। नाके पर तैनात पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोका। जब पुलिस गाड़ी की चेकिंग कर रही थी तो गाड़ी की डिक्की में 732 बोतल शराब की बरामद र्हुइं। शराब की बोतलों को लेकर गाड़ी चालक के पास बिल नहीं था। इससे यह साबित हो गया कि बोतलें अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त कर लिया। साथ ही गाड़ी में सवार दोनों लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच जारी : डॉक्टर मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि सुनारा मार्ग पर पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी है। शराब लेकर जा रहे दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन