फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ढगोह में वन काटुओं ने सौ पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

ढगोह में वन काटुओं ने सौ पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी

Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ढगोह में वन काटुओं ने सौ पेड़ों पर चला दी कुल्हाड़ी
tree cutting - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत तुन्नुहट्टी के गांव ढगोह में पेड़ों को बड़ पैमाने पर अवैध रूप से काटने का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने करीब सौ पेड़ रात के अंधेरे में काट डाले हैं। बताया जा रहा है कि यह अवैध कटान काफी समय से चल रहा है। बावजूद इसके वन विभाग को इसकी कानों कान कोई खबर नहीं लगी। ऐसा नहीं कि जहां कटान हुआ है दुर्गम क्षेत्र है। जहां अवैध कटान हुआ है यह स्थान सड़क से करीब एक किलोमीटर ही दूर है। मगर इस बात की किसी को भी भनक नहीं लग पाई है। सूत्रों के मुताबिक कटान को करीब दस लोगों ने अंजाम दिया है। बताया यह भी जा रही है कि इन पेड़ों को काट कर कोयले भी भट्ठियां लगाई जा रही हैं और यहां से तैयार हो रहा कोयला अलग-अलग क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार वन काटुओं ने शिशम, कामल सहित अन्य प्रजातियों के करीब सौ पेड़ों को काटा है। गौरतलब है कि जिला में वन कटान के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले अल्हमी बीट में भी अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसके अलावा अन्य अवैध कटानों को लेकर भी पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। मगर अभी तक अवैध रूप से वनों के कटान पर लगाम कसती नहीं दिख रही है।

स्थानीय निवासी हंसराज, गुड्डी देवी, प्रवीण कुमार और राजकुमार ने बताया कि यहां पिछले कई दिनों से अवैध कटान चल रहा है। मगर अभी तक संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अवैध कटान करने वालों पर होगी कार्रवाई : कटोच
वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कटान करने वालों पर होगी कार्रवाई : विक्रम जरयाल
भटियात विधायक विक्रम जरयाल का कहना है कि इस मामले को लेकर सूचना मिली थी। इसके आधार पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने बात की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह छानबीन कर रहे है। अगर ऐसा पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed