{"_id":"5d0915648ebc3e22806b14bc","slug":"15608763742-chamba-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में लुढ़का तारकोल से लदा ट्रक, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाई में लुढ़का तारकोल से लदा ट्रक, चालक ने कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगाणी (चंबा)। भड़ेला-सुरंगाणी सड़क पर हलूरी के समीप तारकोल से लदा ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क कर खाई में जा गिरा। यह हादसा मंगलवार को हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली। हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार लाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुरंगाणी सड़क पर इन दिनों तारकोल बिछाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार को भड़ेला सेे सुरंगाणी की तरफ ट्रक चालक तारकोल लेकर आ रहा था। लेकिन जैसे ही हलूरी के समीप पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक खाई में जा गिरा।
ट्रक को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। चालक ने यहां कूदकर जान बचाई। लोगों ने चालक को उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को उपचार दिया।