{"_id":"5ceeb634bdec22078b293911","slug":"15591481312-chamba-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत-चोहड़ा मार्ग पर मटर से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बनीखेत-चोहड़ा मार्ग पर मटर से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-चोहड़ा मार्ग पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार शाम को मटर से भरी जीप गाड़ी छाना मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। जबकि जीप बुुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही गाड़ी में लदे मटर भी बरबाद हो गए। मार्ग पर इससे पहले दो दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद नहीं टूटी है। इसके चलते मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
फरवरी माह में हुई भारी बारिश के कारण छाना मोड़ के पास सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी वजह से सड़क महीना भर गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद थी। महीने के बाद विभाग ने मार्ग को छोटी गाड़ियों के लि बहाल किया। लेकिन सड़क की दयनीय हालत को नहीं सुधारा। इसके चलते उपरोक्त स्थान पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। यही कारण है कि मार्ग पर कोई न कोई दोपहिया और चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता रहता है।
मनोहर सिंह, अशोक कुमार, पियारू लाल, हिम्मत, सुभाष शर्मा, विनय कुमार, सरूप कुमार, वीना देवी, कविता कुमारी, बिमला, वंदना देवी और जयपाल ने प्रशासन और विभाग से मांग की कि उपरोक्त स्थान पर सड़क की दुर्दशा को सुधारा जाए। जिससे वाहन चालक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोनिवि के सहायक अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि छाना मोड़ से गोली तक सड़क एनएचपीसी के अधीन आती है। इसलिए इस मार्ग की हालत को एनएचपी ही सुधारेगी।