फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कीटनाशक खाने के बाद महिला ने पहाड़ी से लगा ली छलांग

कीटनाशक खाने के बाद महिला ने पहाड़ी से लगा ली छलांग

Wed, 29 May 2019 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक खाने के बाद महिला ने पहाड़ी से लगा ली छलांग
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में महिला ने कीटनाशक दवाई खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद गांव के समीप पहाड़ी से छलांग लगा ली, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और उसके पति को मामले की सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर महिला का सबसे पहले प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


आपातकालीन कक्ष में मौजूद डॉक्टर ने जहर का मामला देख पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला के पति का बयान दर्ज किया। इसके बाद में घायल महिला के बयान भी कलमबद्ध किए गए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत में प्राथमिक उपचार केे बाद काफी सुधार है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कीटनाशक खाने वाली महिला का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed