फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हडोठा में ट्रक और टैक्टर के बीच टक्कर से चालक की मौत

हडोठा में ट्रक और टैक्टर के बीच टक्कर से चालक की मौत

Tue, 21 May 2019 09:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
हडोठा में ट्रक और टैक्टर के बीच टक्कर से चालक की मौत
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हडोठा के समीप एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा मंगलवार को पेश आया। हादसे के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर खाई में जा गिरे। जिससे ट्रैक्टर चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक विजय कुमार पुत्र नाथो राम गॉव भटोली लनिया डाकघर धनेटी तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। जबकि घायल ट्रक चालक रिंकू पुत्र हरि राम निवासी ब्लोली डाकघर कोटला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब) और परिचालक सरबजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कोलवाद डाकघर कनिबाड़ी (पंजाब) का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को चालक रिंकू पुत्र हरि राम निवासी ब्लोली डाकघर कोटला तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर (पंजाब) चला रहा था। जबकि परिचालक सरबजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी कोलवाद डाकघर कनिबाड़ी (पंजाब) भी सवार था। ट्रक जैसे ही हडोठा के पास पहुंचा ट्रक और टैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे ट्रक और ट्रैक्टर दोनों गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहनों की भिड़ंत और खाई में गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस चौकी द्रड्डा में दुर्घटना के बारे में सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चंबा मेडिकल में तैनात चिकित्सकों ने घायल ट्रैक्टर चालक विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।


जबकि घायल ट्रक चालक और परिचालक को उपचार के लिए दाखिल कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की हैै। उन्होंने कहा कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed