फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जीप खाई में गिरने से युवक की मौत, दो घायल

जीप खाई में गिरने से युवक की मौत, दो घायल

Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
जीप खाई में गिरने से युवक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुरंगानी (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। यह हादसा देर रात को पेश आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान अभिषेक (19) पुत्र पुनी चंद निवासी गांव और डाकघर लिग्गा के रूप में हुई। हादसे में घायल जितेंद्र (30) पुत्र सतो राम गांव लिग्गा, गोविंद सिंह पुत्र कृपा राम निवासी गांव लिग्गा तहसील सलूणी जिला चंबा का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार अल सुबह मृतक युवक अभिषेक, जितेंद्र पुत्र सतो राम और गोविंद सिंह पुत्र किरपा राम अप्लाइड फॉर जीप में निजी कंपनी का सामान लेकर बिलासपुर से लिग्गा की तरफ आ रहे थे। जब जीप कंदला से एक किलोमीटर पीछे पहुंची तो अचानक चालक वाहन से अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इसी दौरान गोविंद और जितेंद्र सड़क से कुछ दूरी पर छिटक कर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अभिषेक वाहन के साथ ही खाई में लुढ़क गया। आसपास के लोगों ने गाड़ी को गिरता देख घायलों को निकालकर तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर लोगों को अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों के बयान दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने वाहन में अभिषेक होने की बात कही। जब घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया तो वाहन से कुछ ही दूरी पर अभिषेक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की और से तहसीलदार चंबा ने मृतक के परिजनों को दस हजार और गंभीर रूप से घायल हुए दोनों मरीजों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed