{"_id":"5c20fb57bdec22569632f5e2","slug":"151545665367-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी बताकर महिला के खाते से उड़ाए 22 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मी बताकर महिला के खाते से उड़ाए 22 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। खुद को बैंक कर्मचारी बताकर चुवाड़ी की एक महिला के खाते से शातिरों ने 22000 रुपये उड़ा लिए। इसका पता महिला को तब चला जब महिला बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची। यहां पर बैंक कर्मचारी ने उसे बताया कि उनके खाते से दो दिन पहले 22000 रुपये की रकम निकाली गई है। इससे महिला के स्तब्ध रह गई। महिला ने बैंक में बताया कि दो दिन पहले उसे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। जिसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया था। मगर बैंक प्रबंधन ने महिला को साफ किया कि बैंक से उन्हें कोई फोन नहीं किया गया। न ही बैंक फोन पर किसी भी प्रकार की जानकारी लेता है। महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। महिला ने बताया कि उसे शनिवार को एटीएम की पूछताछ के लिए मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। उसे बैंक खाता बताने को कहा। महिला भी फोन करने वाले के झांसे में आ गई। और उसे बैंक खाता बता दिया। सोमवार को जब वह खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक में गई। तो उसे पता चला कि उसके खाते से 22000 रुपये की रकम निकाल ली गई है। इसको लेकर महिला ने चुवाड़ी थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मगर महिला को थाने से यह कहकर चंबा भेज दिया गया कि साइबर क्राइम की शिकायत चंबा में दर्ज होगी। इसके बाद महिला को शिकायत करवाने के लिए चंबा आना पड़ा। चुवाड़ी थाना के प्रभारी मुकुल शर्मा ने बताया कि महिला खाते से पैसे निकालने की शिकायत आई है। साइबर क्राइम की शिकायत चंबा में दर्ज होती है। महिला को महिला को चंबा में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई है। उन्होंने भटियात के अन्य लोगों से अपील की कि वह इस प्रकार की झूूठे फोन कॉल के झांसे में न आएं। साथ ही बैंक खाता और एटीएम संबंधित कोई भी जानकारी किसी से साझा न करें।