{"_id":"5b8e8800867a55487276a60f","slug":"151536067584-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास वर्षीय अधेड़ ने की दिव्यांग नाबालिग की आबरू लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास वर्षीय अधेड़ ने की दिव्यांग नाबालिग की आबरू लूटने की कोशिश
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास वर्षीय अधेड़ ने की दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़
मानसिक रूप से भी बीमार है पीड़ित, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
घर के बाहर खेलते समय की कोशिश, ताई ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में एक पचास वर्षीय अधेड़ का नाबालिग दिव्यांग के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दिव्यांग मानसिक रूप से भी बीमार है। इसका फायदा उठाते हुए अधेड़ व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपी नाबालिग को दुराचार के लिए जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था। मगर इसी दौरान पीड़िता की ताई ने उसे देखा लिया और मौके पर पहुंचकर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़वाया।
पहले परिजन इस मामले की सूचना देने से कतरा रहे थे। मगर बाद में उन्होंने हौसला कर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि धरवाला में एक अधेड़ ने दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़ की है। चाइल्ड लाइन की टीम ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका को दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने नाबालिग और उसके परिजनों को मंगलवार को चंबा थाना में लाया। यहां पर नाबालिग और परिजनों की काउंसलिंग की गई। पूछताछ से पता चला कि दिव्यांग गांव के पास छोटे भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पचास वर्षीय अधेड़ व्यक्ति वहां आया। उसने नाबालिग के भाई को सामान लेने के लिए दुकान में भेज दिया। इसके बाद वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान लड़की की ताई वहां पहुंच गई और उसे देख वहां से भाग गया।
विज्ञापन
इनसेट
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चाइल्ड लाइन की ओर से उन्हें मामले की सूचना मिली है। नाबालिग और उसके परिजनों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।