{"_id":"5b7594c642c7920c77154ccb","slug":"151534432454-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्वानी में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्वानी में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते तत्वाणी के समीप झाड़ियों में क्षत विक्षत हालत में व्यक्ति का शव मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। पुलिस ने सभी थानों और चौकियों में इसकी सूचना दे दी है। ताकि संबंधित क्षेत्रों से लापता लोगों के परिजन शव की शिनाख्त करने के लिए चंबा पहुंच सके।
जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि तत्वानी के पास झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं तत्वानी के पास झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव पूरी तरह सड़ चुका है। इसके कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शवगृह चंबा में पहचान के लिए रखा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तत्वानी के पास झाड़ियों में शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन