फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार में चरस के साथ धरा व्यक्ति

किहार में चरस के साथ धरा व्यक्ति

Tue, 12 Jun 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
किहार में चरस के साथ धरा व्यक्ति
charas shimla - फोटो : demo pics

किहार (चंबा)। किहार पुलिस ने एक व्यक्ति को 882 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस तस्करी को लेकर जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सोमवार को कुठेड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान शेर सिंह पुत्र मेला राम निवासी गांव बिल्ला डाकघर कंधवारा सामने से हाथ में बैग लिए आ रहा था। वह गश्त कर ही पुलिस को देख हड़बड़ा गया। हड़बड़ाहट में बैग फेंक वहां से भागने लगा।
विज्ञापन


इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा। इसके साथ ही जब फेंके गए बैैग की तलाशी ली गई तो उससे 882 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कुठेड़ के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। कोई भी नशे का कारोबार करता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed