{"_id":"5ae899df4f1c1b84098b7ae7","slug":"141525193183-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख होने से बाल-बाल बचा चंबा का ऐतिहासिक शाम सिंह अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राख होने से बाल-बाल बचा चंबा का ऐतिहासिक शाम सिंह अस्पताल
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक शाम सिंह अस्पताल में बिजली मीटर में भड़की आग
बिल काटने आए कर्मियों ने दिखाई मुस्तैैदी से बाल-बाल मचा भवन बिजली मीटर और नंगे तारों के साथ रखा है लकड़ी और कागजों का कबाड़ अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा जिले की ऐतिहासिक धरोहर शाम सिंह अस्पताल में मंगलवार को बिजली के मीटर में आग भड़क गई। हालांकि बिजली बिल काटने के लिए आये कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और सर्विस वायर को काट दिया। इससे ऐतिहासिक भवन आग में जलने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना विभागीय अधिकारी को दी। हालांकि हादसे के बाद मुख्य चिकित्सा कार्यालय की बिजली कई घंटों तक बंद रही है।
वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से नवजातों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। इस वजह से बच्चों के प्रमाण पत्र लेने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दवा निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी सहित अन्य कार्यालयों की बिजली भी बंद रही। इसकी वजह से संबंधित कार्य भी नहीं हो पाए।
विज्ञापन
जिस स्थान पर मीटर में आग भड़की। वहां पर बड़ी मात्रा में गत्ते और कागज का सामान रखा हुआ था। इस वजह से छोटी सी चिंगारी बड़े अग्निकांड का रूप ले सकती थी। इस घटना में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आती है। बिजली की नंगे तारों और मीटर के साथ कागज और लकड़ी का कबाड़ रखना किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। बोर्ड सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। मीटर जलने के कारणों की जांच करने के लिए विद्युत कर्मचारियों को भेजा गया है। मीटर जलने के कारणों का पता चल जाएगा। इसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मीटर बदलने के लिए बोर्ड को लिखी चिट्ठी: डॉ. वाईडी शर्मा
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि मीटर जलने का मामला सामने आया है। मीटर बदलने के लिए बोर्ड को चिट्ठी भेज दी गई है। जल्द ही नया मीटर लग जाएगा।