{"_id":"5a9ad0714f1c1b8a258b5186","slug":"141520095345-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो भाई घायल
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो-सराहन मार्ग पर चनेरा के पास पिकअप दुर्घटनाग्र्रस्त होने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लक्ष्मण कुमार और मनोज कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव देहरा डाकघर साहो के रूप में हुई है। लक्ष्मण सिंह की हालत को देखते हुए उसे चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि मनोज कुमार का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण और मनोज कुमार पिकअप से सराहन की तरफ जा रहे थे। जब वह चनेरा गांव में के पास पहुंचे, तो गाड़ी चला रहे लक्ष्मण कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा पहुंची। हादसे में गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। यहां से एंबुलेंस के जरिये उन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि लक्ष्मण की हालत को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि साहो-सराहन मार्ग पर पिकअप दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन