फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के पास 970 ग्राम चरस सहित तस्कर दबोचा

चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के पास 970 ग्राम चरस सहित तस्कर दबोचा

Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के पास 970 ग्राम चरस सहित तस्कर दबोचा
बेही में 970 ग्राम चरस पकड़ी
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग में नाके के दौरान पुलिस को देख आरोपी ने की भागने की कोशिश
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर बेही के पास पुलिस ने 970 ग्राम चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसआईयू इंचार्ज गोविंद पाल की अगुवाई में पुलिस ने बेही के पास नाका लगया। इसी दौरान ओम प्रकाश निवासी खकड़ी चुराह सामने से आ रहा था। उसके हाथ में एक थैला भी था। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने भागते हुए व्यक्ति को थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 970 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसआईयू की टीम में कांस्टेबल रमेश कुमार और रघुवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed