{"_id":"59d5278c4f1c1ba2538b5d67","slug":"141507141516-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरिटेन्डेंट व वार्डन के तबादला आदेश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपरिटेन्डेंट व वार्डन के तबादला आदेश जारी
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बालिका आश्रम चिल्ली में तैनात सुपरिटेंडेंट और वार्डन के तबादला आदेश जारी हो गए हैं। सोमवार तक चिल्ली में नए सुपरिटेंडेंट और वार्डन ज्वाइन करेंगे। हाल ही में चिल्ली आश्रम में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद राज्य बाल कल्याण परिषद ने यह निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि चिल्ली के स्टाफ को मैहला स्थित बाल देखरेख संस्थान में ट्रांसफर किया जाएगा। जबकि मैहला से महिला स्टाफ बालिका आश्रम चिल्ली में तैनात किया जाएगा।
पुष्टि जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने की है। गौरतलब है कि बीते दिनों बालिका आश्रम चिल्ली में छह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में यहां तैनात स्टाफ को बदलने की सिफारिश उपायुक्त चंबा ने की थी। इस मामले को सामने आए एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी स्टाफ नहीं बदला गया था। ऐसे में अब राज्य बाल कल्याण परिषद ने सुपरिटेंडेंट व वार्डन को बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। बहरहाल, सोमवार तक स्टाफ यहां से बदल दिया जाएगा।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि इस बारे उन्हें सूचना मिली है। कहा कि राज्य बाल कल्याण परिषद ने सुपरिटेंडेंट और वार्डन को बदलने की बात कही है। सोमवार तक स्टाफ बदल दिया जाएगा।