फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कमोता, नैला में बादल फटने से मलबे में दब गए तीन घ

कमोता, नैला में बादल फटने से मलबे में दब गए तीन घ

Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कमोता, नैला में बादल फटने से मलबे में दब गए तीन घ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
ग्राम पंचायत कल्हेल के कमोता और करेड़ी पंचायत के नैला गांव में मंगलवार रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। कमोता में मलबे में तीन घर दब गए। करीब नौ घरों में पानी और मलबा घुस आया। परिवार के सदस्यों ने अन्य ग्रामीणों के घर रात गुजारी। साथ ही सभी ग्रामीण डर से साये में जीने को मजबूर हैं। कमोता में रात को अचानक भारी बारिश हुई। इससे मलबा घरों में घुस आया। निधि सिंह, गंगा राम और टेक चंद के घर मलबे में दब गए। सभी ने घर से बाहर निकल कर जान बचाई। अन्य घरों में भी मलबा और पानी घुस आया। गांव की सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। करेड़ी पंचायत के नैला गांव में भी बादल फटने की सूचना है। इससे नाले में भारी मात्रा में मलबा आ गया। खेतों में मक्की की फसल तबाह हो गई। घरों में भी गंदा पानी घुस गया। इससे रखा सामान भीग गया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने गांव का दौरा किया। एसडीएम चुराह हितेश आजाद ने भी प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव में हुए नुकसान का आंकलन करने के साथ प्रभावित परिवारों को फौरी राहत भी प्रदान की।

...
प्रभावितों को बांटे पांच-पांच हजार फौरी राहत
एसडीएम चुराह हितेश आजाद ने बताया कि कमोता गांव में बादल फटने से तीन परिवार प्रभावित हुए हैं। इन्हें फौरी राहत के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित परिवारों को राशि दी जाएगी। इसके अलावा नैला गांव में नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को लेकर पटवारी को भेजा गया है। वीरवार को वह स्वयं भी गांव का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed