फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चौहड़ा मार्ग पर डेढ़ किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

चौहड़ा मार्ग पर डेढ़ किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Apr 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
चौहड़ा मार्ग पर डेढ़ किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार
charas - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा पुलिस के एसआईयू सेल ने चौहड़ा मार्ग पर तीन युवकों को डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही जांच की जा रही है कि आखिरकार युवक चरस की खेप कहां से लेकर आए थे। तीनों आरोपी हमीरपुर के रहने वाले हैं। बुधवार को तीनों को चंबा कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम ने चौहड़ा के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मार्ग से चरस की तस्करी हो रही है। इसके चलते पुलिस नाके पर मुस्तैदी से हर वाहन की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान राजेश, सिकंदर और अशोक निवासी हमीरपुर गाड़ी नंबर एचपी 55 बी-6565 में सवार होकर चौहड़ा की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें नाके पर खड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस जब गाड़ी की चेकिंग कर रही थी तो इसी दौरान गाड़ी के भी 1 किलो 666 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इके साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों को चरस के साथ किया गिरफ्तार : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा है। तीनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed