फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धरवाला में युवक ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

धरवाला में युवक ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

Sun, 08 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
धरवाला में युवक ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। धरवाला में एक युवक ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान केवल कृष्ण (27) पुत्र जय सिंह निवासी धरवाला के रूप में हुई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही पुलिस को मौके से कोई सुुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार केवल कृष्ण ने शुक्रवार रात परिवार वालों के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। वह कमरे में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी अस्पताल में नौकरी करती थी। इसलिए वह चंबा में क्वार्टर लेकर रहती है। शनिवार को जब वह पूरा दिन कमरे से बाहर नहीं आया तो घरवालों ने सोचा कि शायद उसके कान में दर्द है, जिसकी वजह से वह सो रहा है। उसके कान में अकसर दर्द रहती थी।
विज्ञापन


इसकी वजह से वह कभी-कभी कमरे में ही सोया रहता था। मगर शाम को भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजन कमरे के बाहर दरवाजा खोलने के लिए आवाजें लगाते रहे। मगर भीतर से कोई जवाब नहीं आया। जब वह दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में पहुंचे तो युवक का शव पंखे से लटका था। इसे देखने के बाद परिजनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा ओर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


पुलिस कर रही मामले की जांच : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि धरवाला गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed