फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने पर ठोका जुर्माना

घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने पर ठोका जुर्माना

Fri, 08 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने पर ठोका जुर्माना
चंबा। शहर के होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने बीते माह दुकानों में दबिश देकर पांच घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए थे। अब विभाग ने संबंधित दुकानदारों को दस हजार रुपये जुर्माना ठोका है। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है। विभाग ने साफ कहा है कि अगर कोई दुकानदार होटलों व ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर व आसपास के क्षेत्रों में दुकानों में दबिश देकर पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए थे। इसके बाद विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। जवाब संतुुष्टि भरा न होने के चलते विभाग ने दुकानदारों को प्रति सिलेंडर दो हजार रुपये जुर्माना ठोका है। साथ ही दोबारा होटलों व ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा के नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि दुकानदारों को दस हजार रुपये जुर्माना ठोका गया है। विभाग ने बीते माह पांच सिलेंडर होटलों व ढाबों से जब्त किए थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed