फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुराह में चरस के साथ दबोचा लुधियाना का शख्स

चुराह में चरस के साथ दबोचा लुधियाना का शख्स

Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
चुराह में चरस के साथ दबोचा लुधियाना का शख्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चुराह उपमंडल के गडफरी संपर्क मार्ग पर जीरो प्वाइंट के समीप पुलिस ने चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 502 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई आधी रात के समय की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अश्वनी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मोलवीया डाकघर दखाना वाल्मीकि मोहल्ला तहसील जगराओं शहर रेनकोट जिला लुधियाना के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गडफरी जीरो प्वाइंट के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति तीसा से चंबा की ओर आते देखा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति पर रोकना चाहा। मगर व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी बताया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से 502 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार लिया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गडफरी जीरो प्वाइंट के समीप एक व्यक्ति से 502 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed