{"_id":"597633214f1c1ba4738b4887","slug":"121500918561-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरू गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेरू गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)।
ग्राम पंचायत पद्धर के सेरू गांव में शनिवार को एक कच्चे मकान की छत गिर गई। परिवार बाल-बाल बच गया। घटना के समय दौलत राम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थे। छत गिरने से कमरे के अंदर रखा सामान दब गया। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। छत गिरने से पूरे घर को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवार घटना के बाद से अपने भाई के घर में रह रहा है। सोमवार को प्रभावित परिवार ने तहसीलदार तीसा को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता देने की मांग की। दौलत राम ने बताया कि मकान की छत गिरने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। समय रहते क्षतिग्रस्त हुई छत को ठीक नहीं किया गया तो पूरे मकान के ढहने का खतरा हो सकता है। बारिश का सारा पानी घर के अंदर जमा हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए ताकि वह अपने मकान की छत को रिपेयर कर सके। तहसीलदार तीसा सुधीर कुमार ने बताया कि पटवारी को मौका करने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
000