{"_id":"5ccc6a79bdec22072e6f6c93","slug":"11556900473-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात क्षेत्र के कुंजर महादेव पातका के समीप युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भटियात क्षेत्र के कुंजर महादेव पातका के समीप युवक का शव बरामद
विज्ञापन
भटियात में सिर कटा शव मिलने से सनसनी
कुंजर महादेव पातका के समीप मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भटियात उपमंडल के कुंजर महादेव पातका के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव का शिर धड़ से कटा हुआ था। साथ ही शव काभी क्षत विक्षिप्त हालत में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। सड़-गल चुके शव के पास पड़े कपड़ों को देख कर 40 दिनों से लापता चल रहे प्रेम राज के परिजनों ने शव उनके लाड़ले का बताया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के पीछे कौन से कारण रहे हैं साथ ही ये शव प्रेम राज का है या नहीं।
भटियात क्षेत्र के तहत आते पातका गांव का युवक प्रेम पुत्र रणजीत 24 मार्च से लापता है। इस दिन प्रेम कुंजर महादेव मंदिर के नुआले में शिरकत करने गया था, लेकिन तब से आज दिन तक वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के यहां भी प्रेम की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। 26 मार्च को पुलिस में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने भी हर जगह तलाश की, लेकिन प्रेम का कोई सुराग नहीं लग पाया। बेटे के घर न लौटने के बाद पीड़ित मां, बहन भटियात दौरे पर पहुंचें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल युवक की तलाश करवाने की गुजारिश कर चुके हैं। बता दें कि पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड के जरिये भी प्रेम को तलाशने का प्रयास किया था । शुक्रवार को कुंजर महादेव पातका के समीप एक सड़-गल चुका शव बरामद हुआ। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। चुवाड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही लापता प्रेमराज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव से कुछ ही दूरी पर प्रेम राज की ओर से लापता होने से पहले पहने हुए कपड़ों की पहचान करते हुए शव उनके बेटक का होने की बात स्वीकार की है। बहरहाल, फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, एसपी चंबा डॉ. मोनिका सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हुआ है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इनसेट
जहां मिला शव, वहां पुलिस कर चुकी है तलाश
हैरानी की बात तो यह है कि जहां शुक्रवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस यहां पहले लापता युवक के मामले को लेकर भी तलाश कर चुकी है, लेकिन यहां किसी प्रकार को कोई शव नहीं मिला। ऐसे में इस साक्ष्य को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।