{"_id":"5b59fdad4f1c1b4f748b6f7a","slug":"11532624301-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी के चमनी नाले में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डलहौजी के चमनी नाले में मिला शव
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के चमनी नाले में वीरवार को एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान छुरामनी पुत्र भगत राम निवासी गांव लुल्हार डाकघर शेरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। यहां पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि वीरवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नाले में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम नाले में पहुंच गई। यहां पर शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल शव को देख लग रहा है कि नाले में गिरने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन