{"_id":"5a9ad0694f1c1b8e238bb94b","slug":"11520095337-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के नीचे आई बाइक, युवक की टूटी टांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के नीचे आई बाइक, युवक की टूटी टांग
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास बाइक बस के नीचे आ गई। इस हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बस के नीचे आने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। जबकि उसकी टांग की हड्डी टूट गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। इसके बाद घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बाइक चालक की पहचान पंकज (17) करतार निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को सुल्तानपुर से बालू की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से कोहलड़ी रूट पर जाने के लिए निजी बस आ रही थी। बाइक की गति इतनी तेज थी कि चालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया। इससे बाइक सीधे बस के नीचे आ गई। हालांकि बस चालक ने बाइक को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस की छानबीन में पाया गया कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ।
विज्ञापन
इसकी वजह से पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस के नीचे बाइक आने से युवक घायल हो गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।