{"_id":"59a44ba94f1c1bb9018b45b4","slug":"11503939497-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश श्रद्धालु की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणिमहेश श्रद्धालु की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर राख के पास मणिमहेश श्रद्धालु की बाइक चट्टान से टकरा गई। इससे बाइक सवार कमलदीप पुत्र संतोष कुमार निवासी लुधियाना गंभीर घायल हो गया। एंबुुलेंस के जरिये उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसा सोमवार सुबह हुआ, जब श्रद्धालु बाइक पर मणिमहेश यात्रा पर जा रहा था। राख के पास उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक चट्टान से टकरा गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।