फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मलाल गांव में डंगे से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत

मलाल गांव में डंगे से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 10 Jun 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
मलाल गांव में डंगे से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। मलाल गांव में शुक्रवार को रात के समय डंगे से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान संजय कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव सिंयूर पंचायत ठाकरी माट्टी के रूप में हुई है। मृतक मलाल गांव में करियाने की दुकान चलाता था। शुक्रवार को शाम के समय उसने अपने परिवार को फोन करके बताया कि दुकान में ग्राहक ज्यादा होने की वजह से रात को घर नहीं आएगा। परंतु शनिवार को सुबह के समय उसका शव दुकान के साथ लगते डंगे से नीचे पड़ा हुआ मिला। जिसे शनिवार को सुबह के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा। साथ ही इसकी जानकारी किहार थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ किहार एमएस परमार ने बताया कि डंगे से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed