फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सामदार बीट में तीन पेड़ काटे

सामदार बीट में तीन पेड़ काटे

Tue, 27 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सामदार बीट में तीन पेड़ काटे
पुलिस व वन विभाग की टीम तलाशी में जुटी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
वन मंडल चंबा के सामदार वन बीट में देवदार के तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। इसको लेकर वन रक्षक ने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। सामदार बीट में कस्से माता मंदिर के पास जंगल में देवदार के तीन पेड़ों के ठूंठे मिले। इनके ऊपर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चलाई है।

वन विभाग द्वारा पेड़ों को काटने के लिए कोई परमिट नहीं जारी किया है। वन काटुओं ने विभाग से चोरी-छुपे देवदार के तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। लकड़ी को ठिकाने लगाया जा चुका है। अब सिर्फ ठूंठ ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन


सामदार बीट के वन रक्षक नरेंद्र कुमार जब जंगल में निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें जंगल में तीन देवदार के पेड़ कटे हुए दिखाई दिए। कटे हुए पेड़ों की छानबीन करने के लिए वन रक्षक ने जंगल का कोना-कोना छाना। परंतु उसे काटी गई लकड़ी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। इसकी सूचना वन रक्षक ने तुरंत विभागीय उच्च अधिकारी को दी। साथ ही अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर वन काटुओं के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही उनकी तलाश भी शुरू कर दी। जल्द ही वन काटु पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में एफआईआर दर्ज
डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि कस्से माता मंदिर के पास जंगल में देवदार के तीन पेड़ कटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जांच हो रही है। पुलिस में भी इसकी एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। जल्द ही आरोपी हवालात में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed