{"_id":"5aa164204f1c1bff388bbe0d","slug":"111520526368-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरकर घायल हुई बच्ची ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरकर घायल हुई बच्ची ने पीजीआई में तोड़ा दम
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। लेंटर से गिरकर घायल हुई सात वर्षीय बच्ची की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सात वर्षीय हीना पुत्रि विपिन कुमार निवासी गांव जिल्लो डाकघर करियां के रूप में हुई है। वह 22 फरवरी को घर के लेंटर में खेलते-खेलते नीचे गिर गई थी। इससे उसे गंभीर चोटें आई थीं।
परिजन उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर छह मार्च को ईलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर चंबा थाना की टीम चंडीगढ़ गई।
विज्ञापन
यहां से बच्ची के शव को चंबा लाया गया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लेंटर से गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन