{"_id":"5cc07dfcbdec22142836466d","slug":"101556119036-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेई क्षेत्र के गडैण गांव में खाई में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भलेई क्षेत्र के गडैण गांव में खाई में गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलेई के गडैण गांव में खाई
में गिरने से महिला की मौत
रास्ते में पैर फिसलने से हुआ हादसा
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी दस हजार की फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। भलेई क्षेत्र के गडैण गांव में खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान अच्छरी देवी पत्नी स्वर्गीय चतरो निवासी गडैण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह बुुधवार को सुबह के समय अपने गांव के रास्ते जा रही थी कि अचानक रास्ते से पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के खाई में गिरते समय चीखने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। साथ ही घायल महिला को खाई से निकाला। जहां से महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय बंदोखी नाला के पास उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय वापस घर ले आए। हादसे की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार को प्रशासन ने फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये दिए हैं। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि खाई में गिरने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रदान कर दी गई है।