फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बस में यात्री से डेढ़ सौ ग्राम चरस बरामद

बस में यात्री से डेढ़ सौ ग्राम चरस बरामद

Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
बस में यात्री से डेढ़ सौ ग्राम चरस बरामद
charas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी से पठानकोट जा रही पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक यात्री से पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चरस तस्कर को दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैै। उसे गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र होशियार सिंह गांव दुद्रा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक डलहौजी पुलिस टीम ने डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर लाहड़ के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नंबर की बस आई, जिसे पुलिस ने चेकिंग को रोका। इस दौरान 37 नंबर सीट पर बैठे रघुवीर सिंह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान रघुवीर के बैग से डेढ़ सौ ग्राम चरस बरामद करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed