{"_id":"5c5f0b36bdec220a742daecc","slug":"101549732662-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में ठंड से आईपीएच चौकीदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भारी बर्फबारी के बाद जिले में ठंड से आईपीएच के चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरि सिंह पुत्र चुहडू राम निवासी भडोग ग्राम पंचायत डांड के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात को हरि सिंह लोनिवि की विश्राम गृह सलूणी में रूका था। मगर शनिवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तो उसे भीतर जाकर देखा तो चौकीदार मृत पड़ा था। इसके बाद लोगों ने तुरंत विभागीय अधिकारियों और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी अनुसार लोनिवि विश्राम गृह में हरि सिंह शुक्रवार को कमरा लेकर ठहरा था। सलूणी परिक्षेत्र में भारी बर्फबारी से बढ़ी ठंड से निजात पाने के लिए वह शुक्रवार शाम के समय ही सो गया। शनिवार सुबह न उठने पर लोनिवि के चौकीदार ने कमरे के बाहर जाकर दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कमरे के भीतर से कोई भी आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने इस बारे में विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर पहुंची। यहां हरि सिंह कमरे में मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर दोपहर के समय पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सलूणी रामकरण राणा ने बताया कि सलूणी लोनिवि के विश्रामगृह में एक चौकीदार की ठंड से मौत हो गई है। बहरहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।