फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली के दयोल में दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान

होली के दयोल में दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान

Sat, 29 Dec 2018 09:52 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
होली के दयोल में दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत ग्राम पंचायत दयोल के गांव दयोल में अग्निकांड होने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। हादसे के समय मकान में रह रहे लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। अग्निकांड से प्रभावित मकान मालिक को आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि मकान में रह रहे किराएदारों का सामान भी जलकर राख हो गया। दो मंजिला मकान के करीब नौ कमरे थे। इसमें 15 लोग किराए पर रहते थे। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से छानबीन की जा रही है। माना जा रहा है कि होली में अगर फायर स्टेशन होता तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

जानकारी अनुसार दयोल पंचायत के गांव दयोल निवासी मुरली राम के मकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। देर रात लगी आग से उठने वाले धुएं की दुर्गंध से मुरली राम की नींद खुल गई। उसने जोर-जोर से चिल्लाना आरंभ किया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। परिजनों और किराएदारों ने मकान से बाहर खुली जगह की तरफ भागकर जान बचाई। जबकि आग की घटना में मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए। मगर आग इतनी फैल चुकी थी कि इसमें पूरा घर जल गया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मकान में स्थानीय विद्युत परियोजना में कार्यरत कर्मी किराए पर रहते थे। मकान जलने के बाद लोगों ने शुक्रवार की सर्द रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। वहीं प्रशासन ने प्रभावित मकान मालिक मुरली राम को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। जबकि मकान में रहने वालों को भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मौके पर टीम रवाना कर दी है। यह टीम नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन


मकान में दुनी चंद निवासी कोटी पुखरी, शशि कुमार निवासी कांडी, कैलाश गांव डिलेमर्चा डाकघर चमेशा झारखंड (सह परिवार), पिंको गांव किलोड़, केवल गांव मलोगा, भलेई, राजिंद्र कुनाड़ जिला चंबा, खैराती लाल गांव धनवाल डाकघर टिकरू सलूणी, प्यार सिंह गांव लादवां डाकघर लिग्गा, महिंद्र गांव लादवां लिग्गा, अश्वनी निवासी गांव क्यारा खरोटी, हेमराज निवासी गांव नगलेेऊ डाकघर टिकरीगढ़, ओमी, करनैल सिंह निवासी परोथा, ठुंडी, सुरेंद्र सिंह निवासी गांव सौथली डाकघर पुखरी, अजय सिंह निवासी डाकघर पुखरी किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार होली पुरुषोत्तम ने बताया कि अग्निकांड से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित मकान मालिक को पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। दो मंजिला मकान में नौ कमरे थे। इसमें 16 लोग किराएदार के तौर पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed