{"_id":"5adb3bf24f1c1b9d098b5bd0","slug":"101524317170-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी तहसील से हटाए गए 17 अवैध कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुवाड़ी तहसील से हटाए गए 17 अवैध कब्जे
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी तहसील में राजस्व विभाग की टीम ने 17 अवैध कब्जों को हटाया है। हालांकि इन कब्जा धारकों को हटाने में प्रशासन को किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती नहीं करनी पड़ी। अवैध कब्जा धारकों ने खुद ही अपने कब्जे हटा दिए।
इसके लिए प्रशासन ने कब्जा धारकों को एक माह पहले नोटिस जारी कर समय दिया था। इस समयावधि में कब्जाधारकों ने अपना सारा सामान वहां से हटाकर कब्जों को खाली कर दिया। इसके साथ ही कब्जा हटाने को लेकर शपथ पत्र बनाकर प्रशासन को सौंपा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया उन्होंने अवैध कब्जा किया था।
विज्ञापन
इसे कोर्ट के निर्देशानुसार हटा दिया गया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि पांच बीघा से अधिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को तुरंत वहां से हटाया जाए। इसके चलते पूरे जिला में अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
चुवाड़ी प्रशासन ने 17 अवैध कब्जों को हटाया। इसमें 35 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे का सबसे बड़ा मामला था। कब्जा धारकों को यह हिदायत भी दी गई है कि वह दोबारा वहां पर डेरा न जमाए।
अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार सुदर्शन सिंह ने बताया कि चुवाड़ी तहसील के अंतर्गत 17 अवैध कब्जों को हटाया गया है। सभी कब्जा धारकों ने प्रशासन की ओर से भेजे नोटिस के अनुसार कब्जे हटा दिए।