फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime kihar car accident one died

कशीरी गांव के समीप खाई में लुढ़की कार, हादसे में तीन लोग हुए घायल

Mon, 20 Jan 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime kihar car accident one died
किहार(चंबा)। किहार क्षेत्र के तंदरा-भसुआ संपर्क मार्ग पर कशीरी गांव के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए किहार सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही थी। मृतक युवक की पहचान मौसमदीन के तौर पर हुई है जबकि दूसरा घायल इकबाल उसका भाई बताया जा रहा है। उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया गया है। जबकि तीसरा घायल यासीन भी कशीरी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार तीनों लोग किहार से गांव कशीरी जा रहे थे। इसी दौरान चालक इकबाल ने कशीरी गांव के समीप नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने खाई में उतरकर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने दिया। यहां गंभीर चोटों की वजह से मौसमदीन की मौत हो गई है जबकि भाई इकबाल को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि तीसरने घायल का उपचार किहार में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed