{"_id":"5d9e17b98ebc3e01506ef84d","slug":"crime-government-suplly-cement-recovered-in-panchyat-pardhan-house-in-chamba-chamba-news-sml3103696188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट का अपने निजी कार्य के लिए उपयोग करना पंचायत प्रतिनिधि को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सीमेंट का अपने निजी कार्य के लिए उपयोग करना पंचायत प्रतिनिधि को पड़ा भारी
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सरकारी सीमेंट का निजी कार्य में उपयोग करने के मामले में पुलिस ने चुवाड़ी क्षेत्र की छलाड़ा पंचायत की महिला प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पंचायत प्रधान अपने घर में लेंटर डालने के लिए यह सीमेंट लाया गया था।
मगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर मौके से सरकारी सीमेंट की 10 बोरियां बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी पंचायत प्रधान अनिशा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुधवार शाम है, वीरवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुवाड़ी उपमंडल की छलाड़ा पंचायत की महिला प्रधान के घर पर बुधवार को लेंटर डाला जाना था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत प्रतिनिधि सरकारी सीमेंट का प्रयोग कर रही है। सरकारी सीमेंट के इस्तेमाल होने वाले सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान मौके से सीमेंट की 10 बोरियां बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर ही पंचायत प्रधान अनिशा के खिलाफ केस दर्ज कर साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वीरवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर महिला पंचायत प्रतिनिधि के घर दबिश देकर लेंटर डालने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली 10 बोरियां बरामद की है। छलाड़ा पंचायत की प्रधान अनिशा को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।