{"_id":"5d9b2fc78ebc3e93d56cccde","slug":"crime-four-accused-beaten-two-brother-in-ughral-benikhet-chamba-news-sml310100058","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघराल गांव में घर की छत में घुस चार लोगों ने धुन डाले दो चचेरे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघराल गांव में घर की छत में घुस चार लोगों ने धुन डाले दो चचेरे भाई
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। उघराल गांव में घर में घुसकर चार लोगों ने दो भाइयों से मारपीट कर डाली। दोनों भाइयों को मारपीट में काफी चोटें आई हैं। उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। घायलों की पहचान आशीष कुमार निवासी उघराल और कमल शर्मा निवासी उघराल के रूप में हुई हैं।
दोनों चचेरे भाई हैं। आशीष ने उनके साथ मारपीट करने वाले चारों लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आशीष कुमार ने बताया कि रविवार रात को जब वह चचेरे भाई कमल शर्मा के साथ कार में सवार होकर सुंकडाई बांई से घर उघराल जा रहे थे। मगर जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, उनके पीछे स्कूटी में सवार होकर अमित वैरी और उसका भाई सुशील वैरी समेत अन्य दो लोगों को साथ लेकर वहां पहुंच गया और इनके घर से वे बंसी लाल के घर की छत में चढ़ गए।
विज्ञापन
इसके बाद डंडों से दोनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है। पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।