फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime eight kg charas recovered chamba one arrested

कंदला के समीप आठ किलो 212 ग्राम चरस सहित धरा व्यक्ति, गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime eight kg charas recovered chamba one arrested
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के समीप एसआईयू टीम ने चरस तस्कर को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से आठ किलो 212 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले से जुड़े गिरोह के तार को लेकर भी जांच जारी है। आरोपी की पहचान कर्म सिंह निवासी गांव बंधा डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू इकाई चंबा ने चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के समीप नाकाबंदी की थी। इसी दौरान तीसा की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के दौरान व्यक्ति घबरा गया। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस कर्मियों ने बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने बैग से 8.212 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद टीम ने आरोपी केे हिरासत लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिला चंबा पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है। बीते दिनों पुलिस ने एक व्यक्ति से चिट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से एसआईयू टीम ने आठ किलो 212 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed