{"_id":"5ea45e828ebc3e9092148b39","slug":"crime-chamba-news-sml331324486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडूण जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हडूण जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। छतरी वन बीट के हडूण जंगल में लॉकडाउन के दौरान वन काटुओं ने देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। वन विभाग की टीम ने देवदार के 48 स्लीपर बरामद कर लिए हैं। वन काटुओं ने पेड़ों को काटने के बाद बचे तने को आग से जलाने का भी प्रयास किया। इन पेड़ों को काटने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वन विभाग की ओर से तीसा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वन विभाग की टीमें जंगल में अन्य पेड़ों का मुआयना कर रही है।
कुछ दिन पहले उपरोक्त वन बीट में अवैध कटान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो की जांच के लिए वन विभाग की टीम जंगल पहुंची। उन्होंने पाया कि वन निगम द्वारा काटी जा रही लकड़ी को अवैध कटान का रूप देकर झूठा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जब जंगल में जाकर निरीक्षण किया तो उन्हें देवदार के पेेड़ कटे हुए मिले। 48 स्लीपर भी वन विभाग की टीम ने बरामद किए।
वन मंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने बताया कि हडूण जंगल में दो देवदार के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। विभाग ने तीसा थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।